हसपुरा: गोपाष्टमी पूजा की तैयारी में मानव विकास मंच की बैठक हुई, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिता का लिया प्रस्ताव
हसपुरा बाजार के बड़ी फिल्ड के समीप नीजी शिक्षण संस्थान में रविवार को गोपाष्टमी पूजा की तैयारी को लेकर मानव विकास मंच के सदस्यों की बैठक हुई। अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष मनीष कुमार व संचालन सुरेन्द्र यादव ने किया। मंच निर्माता सह संस्थापक चन्द्र देव सिंह सिपाही, पूर्व जीप प्रतिनिधि रामाश्रय प्रसाद सिंह ने मंच व गोपाष्टमी पूजा के उदेश्यों पर विस्तार से चर्चा की।