प्रकृति और वन्यजीवों के संरक्षण का लें संकल्प- विधायक मनीषा सिंह
===
वन्यजीवों के संरक्षण एवं पर्यावरण जन-जागरूकता संबंधी कार्यक्रम संपन्न
===
विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह की उपस्थिति में वन्यप्राणियों के संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दक्षिण वन मंडल, शहडोल में वन्यप्राणी संरक्षण एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि प्रकृति को हरा-भरा बनाए रखने एवं वायुमंडल के तापमान को संतुलित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों का संरक्षण हम सभी का दायित्व है। हमें प्रकृति एवं वन्यजीवों के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ानी चाहिए।
उन्होंने प्रकृति के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
कार्यक्रम में दक्षिण वन मंडलाधिकारी श्रद्धा पेंद्र, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
#शहडोल #shahdol #SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान
2 views | Shahdol, Madhya Pradesh | Oct 12, 2026