शक्ति संचय अभियान के अंतर्गत वृक्ष पूजन एवं कलश यात्रा का किया गया आयोजन
नवांकुर सखी प्रकृति-संस्कृति संरक्षण कार्यक्रम ‘शक्ति संचय’ के अंतर्गत विकासखंड बुढ़ार में नवांकुर संस्था मातृशक्ति महिला मंडल द्वारा वृक्ष पूजन एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नवांकुर सखियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रकृति एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। कलश यात्रा एवं वृक्ष पूजन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के प्रति सम्मान तथा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का भाव जागृत किया गया।
इस अवसर पर महिलाओं ने सामूहिक सहभागिता के साथ कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रकृति संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करना तथा महिलाओं की सामूहिक शक्ति को सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यों से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि प्रकृति का संरक्षण केवल हमारा दायित्व ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं सुखद भविष्य का आधार भी है।
इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
#शहडोल #shahdol
18 views | Shahdol, Madhya Pradesh | Oct 11, 2026