कानपुर: सर्वोदय नगर के एक मकान में छापेमारी के दौरान पुलिस में बरामद किया 11 किलो गांजा: एसीपी स्वरूप नगर
थाना काकादेव पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर ओ ब्लॉक गीतानगर सर्वोदय नगर के एक मकान में थापेमारी के दौरान लगभग 11 कि0ग्रा0 गांजा एवं लगभग 22400 रुपये नगद व अन्य सामान बरामद किया गया है तथा एक व्यक्ति विशाल सैनी को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।