कानपुर: 6 वर्षों से भारत में छिपकर रह रही बांग्लादेशी युवती और उसकी दो महिला साथी को कल्याणपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कल्याणपुर थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 6 वर्षों से भारत में छिपकर रह रही 20 वर्षीय युवती नजमा को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया बांग्लादेशी युवती के साथ उसकी दो महिला साथी को भी गिरफ्तार किया गया है।युवती के पास से कोई वैध दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है।आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।