कानपुर: बिठूर गंगा घाट से परमट गंगा घाट तक गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बिठूर गंगा घाट से परमठ गंगा घाट तक श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ पड़ी। भक्त गंगा घाट पहुंचे और अपने गुरु का ध्यान करते हुए गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर भक्तों ने पूजा अर्चना की। इस दौरान गंगा में सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। लोगों के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई थी।साथ ही डेंजर जोन को चिन्हित कर पुलिसबल तैनात किए।