अजीतमल: कोतवाली क्षेत्र में 10 लाख से अधिक कीमत का मादक पदार्थ पकड़ने की जानकारी दी अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अजीतमल पुलिस व स्वाट की संयुक्त कार्यवाही मे हाईवे के किनारे इमलिया ओवर ब्रिज के पास से 33 किलो 500 ग्राम गांजा सहित एक अभियुक्त पकड़ा गया है। बताया कि एक व्यक्ति मोटर साइकिल से आता दिखाई दिया जिसके पीछे प्लास्टिक का एक बोरा बंधा था। पूछताछ में उसने अपना नाम लाखन सिंह उर्फ लालू पुत्र बाबूराम दोहरे है