अजीतमल: ग्राम अमावता में चल रही भागवत कथा में ब्लॉक प्रमुख अजीतमल ने कहा, मंदिर के आसपास कराया जाएगा बाउंड्रीवाल का निर्माण
सोमवार की शाम करीब 5 बजे अजीतमल क्षेत्र के ग्राम अमावता में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडे पहुंचे और उन्होंने भक्तों की मांग पर मंदिर के आसपास बाउंड्री वॉल कराए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यहां पर अन्य जो भी समस्याएं और हैं उन्हें भी वह अपने माध्यम से दुरुस्त कराएंगे।