नगर नौसा: प्रखंड क्षेत्र में छठ के बाद मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन
शहर में महालक्ष्मी पूजा की धूम हर्षोल्लास के साथ देखने को मिली। दीपावली के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर मां लक्ष्मी की भव्य प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं, आकर्षक सजावट और रोशनी से पूजा पंडालों की रौनक बढ़ गई।