शिमला ग्रामीण: कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने टुटू स्थित गोशाल जाकर गऊ माताओं की पूजा अर्चना की
इस दौरान उनकी माताश्री मण्डी की सांसद प्रतिभा सिंह भी साथ थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के देवी देवताओं व गऊ माताओं के आशीर्वाद से वह जनसेवा के प्रण के साथ प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने में कोई कोर कसर बाकी नही रखेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पिताश्री स्व.वीरभद्र के आदर्श व प्रदेश के लोगों का प्यार व आशीर्वाद हमेशा उनका मार्गदर्शन करता है।