शिमला ग्रामीण: कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बनूटी में कहा कि शिमला ग्रामीण प्रदेश में विकास का मॉडल बन कर उभरा है
उन्होंने कहा कि उनके पिताश्री प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह ने उन्हें इस क्षेत्र के विकास की जो जिम्मेदारी सौंपी थी,उसे वह पूरी निष्ठा से पूरा कर रहें है । भले ही अब वह हमारे बीच नही है पर उनका आशीर्वाद व मागदर्शन हमेशा हमारा पथ प्रदर्शन करता रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान ने अब उन्हें मण्डी लोकसभा से चुनाव लड़ने का आदेश दिया है उसका