शिमला ग्रामीण: टूटू न्यू मार्केट में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला पकड़ा गया शातिर चोर, काफी समय से परेशान थे व्यापारी
शिमला के साथ लगते टूटू न्यू मार्केट में पिछले काफी समय से चोरी की वारदातें सामने आ रही थी, लेकिन चोर पकड़ा नहीं गया था। आज वीरवार को आखिरकार पुलिस ने शातिर चोर को पकड़ लिया है। न्यू मार्केट टूटू में स्थानीय व्यापारी आशु की दुकान पर यह चोर पकड़ा गया है। इस चोर ने कई दिनों से कई लोगों के गल्लों से पैसे निकाले और फरार हो गया था। यह चोर अभी मात्र 14 साल का है।