हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने नहर पटरी से चार जुआरियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, ₹96,500 की नकदी बरामद
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को नहर पटरी से जुआ खेलते हुए चार जुआरी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 96500 की नगदी भी बरामद की है आरोपियों के नाम साहिल, देवेंद्र, अंशुल और भास्कर हैं, ज्वालापुर क्षेत्र के ही निवासी हैं। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया।