अजमेर: क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र में पुष्कर घाटी से कार में अपहरण कर बंदूक की नोक पर आरोपियों ने युवती के साथ किया गैंगरेप
Ajmer, Ajmer | Mar 23, 2024 शनिवार को क्रिश्चियनगंज थाने क्षेत्र में बंदूक की नोक पर युवती का अपहरण कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुष्कर घाटी से अपहरण कर खंडहर कमरे में रेप करने का आरोप लगाते हुए जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। SP के निर्देश पर क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।