दतिया नगर: नागपुर से निकली संकल्प यात्रा 11 मार्च को डबरा पहुंचेगी, नवग्रह मंदिर के पास होगा प्रदर्शन: ASP नेता
नागपुर से ग्वालियर तक निकाली जा रही ‘संकल्प यात्रा’ 11 मार्च को डबरा पहुंचेगी। यह यात्रा आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के नेतृत्व में निकाली जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थकों के शामिल होने की संभावना है। यात्रा के दौरान डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ मंदिर के पास हजारों लोग एकत्रित होंगे और कुछ समय के लिए रुककर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।