पहाड़ी: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर अश्लील वीडियो और पुराने सिक्कों के नाम पर ठगी, 8 साइबर ठग हुए गिरफ्तार
गोपालगढ़ थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 5 फर्जी सिम कार्ड और एक इनफील्ड मोटरसाइकिल जब्त की है।