बांसवाड़ा (कलिंजरा)। ‘ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2’ के तहत पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी छगन मईडा (39) को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि चिरोला बड़ा निवासी आरोपी के खिलाफ कलिंजरा थाने में मामला दर्ज था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर आया हुआ है। इस पर पुलिस टीम ने दबिश दी, तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। इस कार्रवाई में थानाधिकारी नागेन्द्र सिंह सहित कांस्टेबल बलदेव सिंह और अखिलेश पाटीदार की मुख्य भूमिका रही।
#Banswara #BanswaraNews #Kalinjara #DrugSmugglerArrested #BanswaraPolice