सिलाव: पटीदार से विवाद के बाद बेटी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- 'सॉरी मां, आपको गाली देते नहीं देख सकी'
Silao, Nalanda | Aug 24, 2026 नालंदा जिले के खुदगंज थाना क्षेत्र के अर्जुन सरथुआ गांव में सामाजिक अपमान और पारिवारिक कलह से आहत होकर 21 वर्षीय खुशी कुमारी ने गहरे पानी में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार सुबह पान के खेत में सिंचाई के दौरान गोतिया (पाटीदार) पक्ष से विवाद और मां विमला देवी के साथ हुई गाली-गलौज व दुर्व्यवहार से खुशी काफी तनाव में थी।