चित्तौड़गढ़: NCORD की बैठक में कलेक्टर और एसपी ने नशे की रोकथाम व नशा मुक्ति गतिविधियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कलक्टर डॉ. मंजू एवं जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की संयुक्त बैठक DRDA हॉल में आयोजित हुई। बैठक में जिले में नशे की रोकथाम, जनजागरूकता, अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा नशा मुक्ति गतिविधियों की समीक्षा की गई।