सिंघेश्वर: सिंघेश्वर थाना में कांडों की समीक्षा, लंबित मामलों के निष्पादन पर जोर
मधेपुरा जिले के सिंघेश्वर थाना में भी बुधवार शाम कांडों की समीक्षा की गई। इस दौरान दर्ज मामलों की स्थिति और अनुसंधान की प्रगति की जानकारी ली गई। साथ ही लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और पुलिस कार्रवाई में तेजी लाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने मामलों के निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।