गुना नगर: स्मार्ट मीटर के विरोध में गुना की जनता सड़क पर, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, स्मार्ट मीटर न लगाने की मांग
गुना में स्मार्ट मीटर के विरोध में बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन के बैनर तले जनता सड़क पर आई। 16 दिसंबर दोपहर को कलेक्टर को ज्ञापन दिया। संगठन के मनीष श्रीवास्तव ने कहा, 8 से 16 दिसंबर तक प्रदेश में स्मार्ट मीटर के विरोध में विरोध सप्ताह मनाया। 16 दिसंबर को ज्ञापन देकर स्मार्ट मीटर ना लगने की मांग की। कहा, जबरन उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर लगाने का दबाव बना रहे है।