गुना नगर: सीटू ने चार श्रम संहिता रद्द करने के लिए राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन दिया, मजदूरों के हित में हस्तक्षेप की मांग
गुना में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू जिला इकाई ने सरकार की नीतियों को किसान मजदूर विरोधी बताते हुए चार श्रम संहिताओ को रद्द करने की मांग पर 16 दिसंबर दोपहर को राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। राज्य उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा, मजदूर किसानों के हित में महामहिम हस्तक्षेप करें, मेहनतकश वर्ग को चारों श्रम कानून रद्द कर हक और अधिकार दिलाए जाए।