गुना नगर: शहर में जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए अनोखा तरीका, जयस्तंभ चौराहे पर सवर्ण आर्मी ने गड्ढे भरने के लिए जुटाया चंदा
गुना नगर पालिका क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए 16 दिसंबर दोपहर को जयस्तंभ चौराहे पर सवर्ण आर्मी ने अनोखा तरीका अपनाया। संगठन जिला अध्यक्ष विक्रम तोमर ने कहा, शहर की सड़कों के गड्ढे भरने जन सहयोग से चंदा इकट्ठा कर रहे है। गुना की जनता सड़कों की खुद मरम्मत करेगी। गड्ढों से लोगों को जान का खतरा है। जिम्मेदार दुशासन दुर्योधन जैसे गूंगे बहरे अंधे है।