परैया: कजरी में अज्ञात चोरों ने सिंचाई के लिए लगा सबमर्सिबल मोटर चुराया, किसानों में चिंता
Paraiya, Gaya | May 22, 2026 कजरी गांव स्थित बधार में गुरुवार आधी रात अज्ञात चोरों के द्वारा 2 सबमर्सिबल मोटर की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जहां बधार में लगे किसान साकेत कुमार व अंकित कुमार के मोटर की चोरी कर ली गई। वहीं तीसरे किसान रवि रंजन कुमार की मोटर चोरी करने का प्रयास विफल रहा। सूचना के बाद परैया थाना के पुलिस अधिकारी द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच की जा रही है।