शाहजहांपुर: अजीजगंज डेम रोड पर गिट्टी और बदहाली की समस्या जल्द होगी दूर, दो-तीन दिन में शुरू होगा निर्माण
शाहजहाँपुर। अजीजगंज डेम रोड से नगरिया मोड़ तक बदहाल पड़े मार्ग को लेकर अब राहत की उम्मीद जगी है। बारिश के चलते रुका सड़क निर्माण कार्य अगले दो-तीन दिनों में दोबारा शुरू कराया जाएगा। सड़क पर बिखरी गिट्टी और जमा मिट्टी के कारण फिलहाल राहगीरों को परेशानी हो रही है।लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता महेंद्र पाल ने बताया कि मार्ग का निर्माण जून में