थाना दक्षिण पुलिस ने रविवार सुबह 11 बजे करीब वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई फिरोजाबाद पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व नगर क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस टीम ने विद्युत अधिनियम तथा धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामलों में वांछित अशोक कुमार, हर्षित गुप्ता और शिवकुमार को पकड़ा।