रायबरेली में जम्मू की मूल निवासी महिला का शव खेत की पगडंडी पर मिला है। महिला के शव पर चोट के निशान मिले हैं। महिला 17 वर्ष पहले यहां के रहने वाली मनोज के साथ शादी कर आई थी। बाद में दो साल पहले गांव के ही दूसरे व्यक्ति से महिला के प्रेम सम्बन्ध हो गये थे। इसी प्रेमी पर महिला की हत्या का आरोप लगा है। मामला जगतपुर थाना इलाके हरदीटीकर गांव का है। मृतका की पहचान रीता देवी के तौर पर हुई है। महिला के पति मनोज ने गांव के ही धर्मेश पासी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि करीब 17 साल पहले जम्मू में माली का काम करने के दौरान मनोज की रीता से मुलाकात हुई थी। दोनों ने शादी की और उनके दो बच्चे भी हुए। वर्ष 2024 में रीता की नजदीकियां धर्मेश से बढ़ीं और वह उसके साथ रहने लगी। हालांकि, करीब एक साल पहले मनमुटाव के बाद रीता फिर मनोज के पास लौट आई थी। फिलहाल मनोज जम्मू में है और उसने धर्मेश पर हत्या का आरोप लगाया है
???