सोमवार को समय लगभग 5:10 पर डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के धर्मापुर मजरे नरहरपुर गांव के रहने वाले रामधनी ने डलमऊ कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही जगदीश पाल व अन्य लोगों के द्वारा मेरे छप्पर को तोड़ दिया गया है और तोड़कर फेंक दिया गया है यही नहीं गाली गलौज वह अभद्रता भी की जा रही है। पीड़ित ने न्याय पाने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।