निघासन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बैलहा डीह गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को बीते 20 मार्च 2025 को मझगई थाना क्षेत्र के चौरी गांव निवासी एक युवक अपने साथियों के साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया था। किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।