करछना: करछना में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि मनाई गई
मंगलवार को करछना में आधुनिक भारत के राष्ट्र निर्माता भारत रत्न देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का 61वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण तिवारी की अगुवाई में पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री के विचारधाराओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।