करछना: देवरी कला गांव के सामने कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र हुए घायल, उपचार के लिए भेजा गया
करछना थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव के सामने मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर आर्गन अस्पताल के पास बुधवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से बाइक सवार डीहा गांव के रहने वाले गुलफाम अली तथा पुत्र सुल्तान अली घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी स्थानी पुलिस को देते हुए दोनों घायलों को पास के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।