करछना: दादूपुर में बीते दिनों महिला के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने किया अनावरण, एसीपी ने दी जानकारी
यमुनापार क्षेत्र के घूरपुर थाना अंतर्गत दादूपुर में बीते 13 मई को इंडियन बैंक से पैसा निकाल कर घर के लिए लौट रही एक महिला से 40 हजार रुपए से भरा बैग को बाइक सवार उचक्को ने छीन कर फरार हो गए थे। मुक्तभोगी के तहरीर पर पुलिस जांच कर रही थी। बृहस्पतिवार दोपहर 3 बजे के करीब एसीपी कौंधियारा ने घटना का अनावरण करते हुए प्रेस वार्ता कर जानकारी दिया है।