करछना: कचरी गांव स्थित रेलवे पुलिया में बरसात का पानी भर जाने से जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे राहगीर #Jansamasya
करछना क्षेत्र के कचरी गांव स्थित दिल्ली हावड़ा रेल रूट मार्ग में बनाई गई पुलिया में गुरुवार को तेज बरसात होने से पानी भर गया है। यह समस्या बरसात के दिनों में अक्सर बना रहता है। इस पुलिया के नीचे से होकर गुजरने वाला मार्ग तीन दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ता है। दिन व रात हजारों लोगों का आवागमन बना रहता है। जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे राहगीर।