छतरपुर: ग्राम हरका में घर के पास गिरी आकाशीय बिजली, दंपती गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती।
ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम हरका में आज 03 जुलाई दोपहर करीब 4:00 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक दंपती उसकी चपेट में आ गया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ग्रामीण जय सिंह चंदेल ने बताया कि गांव निवासी शिंभू रैकवार (55) अपनी पत्नी कोशिया रैकवार के साथ घर पर मौजूद थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई।