इटारसी: इटारसी गर्ल्स कॉलेज के सामने खुले नाले में गिरा युवक, नगर पालिका की लापरवाही पर उठे सवाल
इटारसी नगर पालिका की लापरवाही के कारण शहर के गर्ल्स कॉलेज के सामने स्थित गहरे नाले में युवक के गिरने का मामला बुधवार को दोपहर करीब 2.30बजे सामने आया है स्थानीय लोगों के मुताबिक नाला लंबे समय से खुला पड़ा हुआ है। यह खुला नाला आम नागरिकों और कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं के लिए हर वक्त एक बड़े हादसे की वजह बना हुआ है।जिसको लेकर पूर्व में भी नपा सूचना दी गई।