लखनपुर: नवापारा में धूमधाम के साथ मनाया गया दशहरा का त्योहार, आतिशबाजी के बीच हुआ रावण दहन
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम नवापारा में धूमधाम के साथ गुरुवार को दशहरा का त्यौहार मनाया गया। वहीं समिति के सदस्यों के द्वारा मां दुर्गा प्रतिमा का गांव में शोभायात्रा निकाला गया इस शोभा यात्रा में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।अतिथियों के मौजूदगी में भव्य आतिशबाजी के साथ रावण दहन संपन्न हुआ।