देव: कंचनपुर पुलिस ने झड़ी नदी किनारे से शराब भट्टी को किया नष्ट, साथ ही शराब भी बरामद की
औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड अंतर्गत कंचनपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। ग्राम नारायणपुर के समीप झाड़ी नदी किनारे चल रहे अवैध महुआ शराब निर्माण के ठिकानों पर विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। यह अभियान थाना अध्यक्ष नीतू कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल के सहयोग से पूरी तैयारी और रणनीति के साथ सं