अशोक नगर: बरधुवाया गांव में दबंगों ने तीन लोगों पर कुल्हाड़ियों से किया हमला, दो की हालत गंभीर
अशोकनगर जिले के बरधुवाया गांव में सड़क के खरंजा का मसाला घर के अंदर डालने से मना करने पर 8 लोगों ने तीन लोगों के सिर कुल्हाड़ी से फोड़ दिए। मिली जानकारी के अनुसार जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बरधुवाया गांव निवासी चैन सिंह पुत्र गजराज सिंह लोधी उम्र 28 वर्ष,गजराज सिंह पुत्र सीता राम लोधी उम्र 60 वर्ष,रेखा बाई पति रामसिंह उम्र 35 वर्ष घायल हुए हैं।