कुंदा: चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक करोड़ की अफीम व डोडा जब्त
Kunda, Chatra | Apr 14, 2026 चतरा: जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चतरा पुलिस को लगातार तीसरे दिन बड़ी सफलता मिली है। लावालौंग थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध अफीम, डोडा और पोस्ता दाना बरामद किया है। जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने समाहरणालय स्थित अप