पोड़ैयाहाट: दुमका-भागलपुर मुख्यमार्ग पर तिलाटाड़ में ट्रक से बाइक सवार की मौत, पुलिस ने ट्रक जब्त किया
दुमका भागलपुर मुख्यमार्ग पर तिलाटाड़ में रविवार की संध्या करीब सात बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।आसपास के थाना में इसकी सूचना दी गई है।अब तक मिली जानकारी के अनुसार मृतक के बौंसी थाना क्षेत्र का होने का अनुमान है।