सांगानेर: राजस्थान विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक, पुलिस कर्मियों के साथ हुई धक्का-मुक्की, सरकार पर आरोप
राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है। सत्र शुरू होने से पहले स्कूलों में मीडिया की एंट्री बैन के मुद्दे पर कांग्रेस विधायक और नेता विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली,प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सचिन पायलट जैसे नेता भी धरने पर बैठे। वे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप भी लगाए।