आज़मगढ़: रामपुर मोड़ से चाकू व चोरी के समरसेबुल, सिलिन्डर, 2700/- रुपये के साथ 03 अभियुक्त किए गए गिरफ्तार
आजमगढ़ के थाना सिधारी क्षेत्र के रामपुर मोड़ से चाकू व चोरी के समरसेबुल पंप, सिलिन्डर, ₹2700 के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए। 4 अगस्त को वादी शेषनाथ विश्वकर्मा निवासी पकड़ी गिरधरपुर थाना सिधारी द्वारा थाना स्थानीय पर प्रा0 पत्र दिया गया था। 01 अगस्त को सुबह 3.30 बजे वादी के निर्मित मकान से प्रेम, राजू व भोला द्वारा सबमर्सिबल पंप को चोरी कर लिया गया।