पश्चिम चंपारण जिले के गौनाहा थाना क्षेत्र से तीन नाबालिग लड़कियों के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिजन शेख शहीम अख्तर ने थाना में लिखित आवेदन देकर खोजबीन और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद परिवार में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। घटना 10 मार्च 2026 की सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।