खुसरूपुर: दीपावली की खरीदारी के लिए खुसरूपुर बाजार में देर रात तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ी
दीपावली की खरीदारी को लेकर खुसरूपुर बाजार में शनिवार की देर रात तक ग्राहकों की भीड़ देखी गई है। खुसरूपुर पुलिस भीड़ को ध्यान में रखते हुए हर चौक चौराहे पर तैनात रही है। पूजा सामग्री, फरही बुंदिया, मिठाई दुकान, मिट्टी के दीपक,लाइटिंग सजावट की दुकान पर खास तौर से ग्राहकों की भीड़ देखी गई है। खुसरूपुर बाजार में सुबह से रात तक चहल-पहल खरीद बिक्री को लेकर रहा है।