बेगूसराय: 02 मार्च को बेगूसराय आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उलाव हवाई अड्डा से गिरिराज सिंह ने आमंत्रण रथ किया रवाना
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेगूसराय में होने वाली जनसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आमंत्रण रथ को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा झंडा दिखाकर उलाव हवाई अड्डा से रवाना किया गया. आमंत्रण रथ के माध्यम से सभी विधानसभा में अलग-अलग रथ को भेज कर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आमंत्रण दिया जा रहा है.