बेगूसराय: राजेन्द्र पुल तिनमुहानी के पास बड़ी आपराधिक घटना करने की योजना विफल, 02 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
चकिया ओपी अंतर्गत राजेंद्र पुल तिनमोहानी के पास एक बड़ी अपराधी घटना करने की योजना को पुलिस ने विफल कर दिया है. इस दौरान दो अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं. जिसके पास से दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी.