बेगूसराय: नगर थाना परिसर में बिहार पुलिस के पांच प्रण कार्यक्रम हुए आयोजित, थानाध्यक्ष ने दिलाई शपथ
नगर थाना परिसर में बिहार पुलिस के पांच प्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने थान में कार्यरत सभी पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके तहत आपातकालीन स्थिति में डायल-112 घटना स्थल पर 20 मिनट के अंदर पहुँचती है।