बेगूसराय: वार्ड-11 में ₹30,74,921 से बनने वाले क्रिकेट मैदान, चारदीवारी एवं गेट निर्माण कार्य का मेयर ने किया शिलान्यास
शहर के वार्ड-11 में 30,74,921 रुपये से बनने वाले क्रिकेट मैदान चाहरदीवारी एवं गेट निर्माण कार्य का मेयर पिंकी देवी ने शिलान्यास किया है. इस मौके पर संबोधित करते हुए मेयर पिंकी देवी ने बताया कि वार्ड-11 में महंत सियाराम दास क्रिकेट मैदान का चाहरदिवारी एवं गेट निर्माण कार्य का आज शिलान्यास किया गया है. ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया गया.