देेेवरिया: महुआडीह थाना क्षेत्र के मठिया गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला मजदूर का शव
Deoria, Deoria | Mar 19, 2025 महुआडीह थाना क्षेत्र के मठिया गांव के पास बुधवार दोपहर एक बजे के करीब एक कुएं में मजदूर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान उदयभान निवासी सेमरहा चीउरहा गांव के रूप में हुई है, जो बीते 16 मार्च से लापता था। ग्रामीणों ने शव देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने आशंका जताई है कि उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है।