देेेवरिया: भटनी में एकड़गा स्कूल के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
Deoria, Deoria | Mar 19, 2025 बुधवार की शाम 5:00 बजे भटनी के पास एकड़गा स्कूल के करीब रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया मोर्चरी भेज दिया है। वहीं पुलिस शव की पहचान में जुटी है। जहां युवक की उम्र 40 साल के आसपास बताई जा रही है।